सलमान खान के चेहरे पर झलका बुढ़ापा, ठोड़ी के नीचे लटकता मांस देख चौंके फैंस
बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान की उम्र 59 साल की हो गई है। 59 साल के सलमान खान के चेहरे पर बुढ़ापा साफ-साफ नजर आ रहा है। सलमान खान की ताजा तस्वीरें इशारा कर रही हैं कि फैंस को अब पुराना भाईजान कभी दिखाई नहीं देगा। सलमान खान जल्द ही अपनी नई फिल्म सिकंदर के साथ दर्शकों के सामने होंगे, जो ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म सिकंदर में सलमान खान जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। सलमान खान के फूला-फूला चेहरा सिकंदर की रिलीज से पहले सलमान खान की कुछ फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिनमें काफी बूढ़े दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान के फूला-फूला चेहरा देखकर फैंस अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं और बोल रहे हैं कि भाईजान पर बुढ़ापा बुरी तरह से हावी हो रहा है। 59 साल के सलमान खान का बूढ़ा होता चेहरा देखकर फैंस हैरान हैं। फैंस ने कभी भी सलमान खान को इस तरह से इमैजिन नहीं किया था। उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि दुनिया का सबसे खूबसूरत इंसान अब बूढ़ा हो रहा है।
फिल्मों के लिए जमकर मेहनत करते हैं सलमान खान
अभिनेता सलमान खान जब फिल्म शूट करना शुरू करते हैं तो अपनी फिजीक पर काम शुरू कर देते हैं। यही कारण है कि फिल्मों में वो एकदम स्लिम-ट्रिम नजर आते हैं। भले ही सलमान खान क्लीन शेव्ड लुक में थोड़े बूढ़े लगते हो लेकिन बियर्ड लुक में वो छा जाते हैं। बियर्ड के साथ सलमान खान का चेहरा आज जवान लगता है। यही कारण है कि फिल्म सिकंदर में सलमान खान बीयर्ड लुक में दिखाई दे रहे हैं।
Leave A Comment