• Login / Register
  • Jharkhand

    सरायकेला : चांडिल बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, बद्री प्रसाद साव बने अध्यक्ष

    Seraikela : सरायकेला जिला के चांडिल अनुमंडल बार एसोसिएशन का चुनाव गुरूवार को संपन्न हो गया.  अध्यक्ष बद्री प्रसाद साव को चुना गया जबकि उपाध्यक्ष नवनी कांत सिंह, सचिव महेंद्र कुमार महतो, सदस्य विदु भूषण महतो और पुस्तकालय अध्यक्ष संजीव कुमार बनाये गये. सब निर्विरोध चुने गए. वहीं संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव वोट डालकर हुआ. संयुक्त सचिव पद के लिए अजय कुमार गोप को 14 जबकि लालबाबू को 13 मत मिला. इस तरह अजय कुमार गोप संयुक्त सचिव बने. वहीं कोषाध्यक्ष के लिए हुए मतदान में दिलीप कुमार महतो को 18, कमलेश कुमार सिंह को 8 जबकि विश्वनाथ कालिंदी को 1 मत प्राप्त हुआ. इस तरह कोषाध्यक्ष का पद दिलीप कुमार महतो को मिला. चुनाव में झारखंड स्टेट बार कॉउन्सिल से पर्यवेक्षक  के रूप में अनिल कुमार महतो जबकि चुनाव प्रभारी संताराम हेम्ब्रम, विमल मंडल एवं कमलकांत महतो मौजूद थे.

    Leave A Comment