'धीमा जहर' का काम करते हैं ये फूड, हड्डियों और दांतों को करते हैं कमजोर
कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण खनिज है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने के साथ-साथ हमारे रक्तचाप, मांसपेशियों और तंत्रिका तंत्र के सही संचालन में भी मदद करता है। लेकिन, आजकल हम लोग कुछ ऐसे फूड्स का भी खूब सेवन कर रहे हैं जो शरीर से कैल्शियम को खत्म कर और हड्डियों को कमजोर बना रहे है। ऐसे में जरूरी है कि हम ऐसी चीजों के सेवन से बचें।
इन चीजों के सेवन से बनाएं दूरी
- अधिक मात्रा में कोल्ड ड्रिंक पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। बता दें कि, इन ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर से कैल्शियम के अवशोषण को रोकता है। इसके परिणामस्वरूप हड्डियों का कैल्शियम धीरे-धीरे कम होने लगता है, इसलिए जरूरी है कि कोल्ड ड्रिंक का सेवन कम करें।
- बोन्स हेल्थ के लिए चाय-कॉफी का अधिक सेवन ठीक नहीं है। दरअसल, चाय में कैफीन पाया जाता है, जो शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को कम करता है। अगर आप अधिक चाय पीते हैं, तो यह आपकी हड्डियों के लिए खतरनाक हो सकता है, इसलिए, जितना संभव हो, चाय-कॉफी कम ही पीएं।
- हड्डियों के लिए ऑयली फूड्स जैसे समोसा, फ्राइड चिकन, पकोड़ी, आदि हड्डियों के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। ये अत्यधिक वसा और असंतुलित फैट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर में सूजन पैदा कर सकते हैं। इसके परिणामस्वरूप, कैल्शियम का अवशोषण प्रभावित हो सकता है, जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
Leave A Comment