कौन है महाकुंभ में सितारों को डुबकी लगवाने वाली अमेरिकन साध्वी, कैसे आईं भारत?
प्रयागराज में हुए महाकुंभ के भव्य आयोजन में फिल्मी सितारों और बड़े उद्योगपति की भीड़ देखने को मिली। अंबानी से लेकर अडानी तक पूरे परिवार के साथ इस आयोजन का हिस्सा बने। इस खास आयोजन में एक अमेरिकन साध्वी ने सभी का ध्यान खींचा। ये ज्यादातर नामी उद्योगपतियों और फिल्मी सितारों के साथ वक्त गुजारती, आध्यात्मिक ज्ञान देती और त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाती नजर आईं। कैटरीना कैफ, ईशा अंबानी, रवीना टंडन, कैलाश खेर, राज कुमार राव, पत्रलेख, पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों के साथ ये नजर आईं। भगवा साड़ी, कर्ली खुले बाल और गोरे रंग वाली ये साध्वी कौन हैं चलिए आपको बताते हैं।
सांसारिक मोह त्याग दिया
अमेरिका के लॉस एंजिल्स, केलिफोर्निया में पैदा हुई साध्वी बगवती सरस्वती साल 1996 में भारत घूमने आई थीं। भारत भ्रमण पर आई बगवती सरस्वती ने साल 1999 में स्वामी चिदानंद सरस्वती से दीक्षा ली। तीन साल भारत में रहने के बाद और आध्यात्म को समझने की नई यात्रा शुरू करने के बाद उन्होंने सांसारिक मोह त्याग दिया। वो अपने जीवन को पूरी तरह बदल डालीं और अमेरिकन कलचर छोड़ भारतीय सभ्यता के रंग में रम गईं। उन्होंने अपनी सांसारिक जीवन त्याग कर साध्वी बनने का फैसला किया।
परमार्थ निकेत में योग सिखाती हैं
साध्वी भगवती सरस्वती परमार्थ निकेत में योग भी सिखाती हैं और अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की निदेशक भी हैं। भारतीय मंचों ही नहीं बल्कि वो संयुक्त राष्ट्र के मंच पर दलाई लामा, प्रिंस चार्ल्स और कई देशों का प्रत्निधित्व कर रहे राष्ट्रअध्यक्षों के साथ भी अपने विचार साझा कर चुकी हैं। सामाजिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में उनके काम को देखते हुए उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया था।
Leave A Comment