रांची : राज्य महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रांची बना चैंपियन, मिला 31 गोल्ड मेडल
Ranchi : झारखंड ताइक्वांडो संघ ने रांची के धुर्वा स्थित वाई. बी. एन. पब्लिक स्कूल में चौथी झारखंड राज्य महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2024- 25 का आयोजन किया. प्रतियोगिता में पूरे राज्य से 360 महिला ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में रांची जिला की टीम ने 31 गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान पर रही वहीं पूर्वी सिंहभूम दूसरे स्थान पर जबकि तीसरे स्थान पर पश्चिमी सिंहभूम की टीम रही. इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाड़ी देहरादून में होने वाली आगामी नेशनल प्रतियोगिता 2025-26 में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी.
इन खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा
प्रतियोगिता में सखी बांगर, अंकिता कुमारी, लाडली पांडे, आरोही आस्था मिंज, सिद्दीका राज, सिया शुक्ला, रिद्धिमा सिंह, श्रेया नंदी, संस्कृति गुरुंग, रितिका कुमारी, अनुष्का खालखो, कृपलानी कच्छप, बबीता कुमति, संजना कुमारी, ईशा कुमारी, शिवानी कुमारी, धनमुनि कुमारी, ईशा कुजूर, बबीता कुमारी समेत कई खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. प्रतियोगिता में सबसे बड़ी टीम रांची की थी. प्रतियोगिता के समापन समारोह में झारखंड ताइक्वांडो संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल कुमार मौजूद रहे.
Leave A Comment