• Login / Register
  • Sports

    पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह रिटायरमेंट के बाद भी कर रहे शानदार कमाई, जानिए कितनी प्रॉपर्टी

    युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 2019 में संन्यास ले लिया। बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक रहे युवराज सिंह क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी शानदार कमाई कर रहे हैं। अपनी संपत्तियों और कई व्यवसायों से युवराज सिंह अच्छी आए कमा रहे हैं। 

    मुंबई में अपार्टमेंट और गोवा के समुद्री तट पर है शानदार विला 

    पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का गोवा में एक शानदार विला है जो समुद्र तट के नजदीक है जिससे वह पर्यटकों को रेंट पर देते हैं। युवराज सिंह का यह विला काफी खूबसूरत और सुविधाओं से भरा हुआ है। इसके साथ ही मुंबई के वर्ली इलाके में ओमकार 1973 टावर में भी युवराज सिंह का दो अपार्टमेंट है जिन्हें उन्होंने किराए पर लगाया हुआ है और उससे अच्छी कमाई होती है। युवराज सिंह के एक अपार्टमेंट की कीमत लगभग 64 करोड़ रुपए है। युवराज सिंह की चंडीगढ़ में दो मंजिला हवेली है जो उनकी संपत्ति का हिस्सा है और उनकी कुल संपत्ति में बढ़ोतरी करती है। ‌

    क्रिकेट से रिटायरमेंट की पेंशन 

    पूरा क्रिकेटर युवराज सिंह को क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद पेंशन भी मिलती है। इन सबके अलावा युवराज सिंह के कई अन्य व्यवसाय भी है जिससे उनकी अच्छी कमाई होती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो युवराज सिंह की कुल संपत्ति लगभग 291 करोड़ है।

    Leave A Comment